फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कलेवा पर पहुंची महिला ने दूल्हे को चप्पलों से पीटा, घर लौटी दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। शादी के दौरान कलेवा पर एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंची और दूल्हे को चप्पलों से पीटने लगी। महिला का आरोप था कि दूल्हा उससे मंदिर में शादी कर चुका है, उससे एक बच्चा भी है। इतना सुनते ही दुल्हन पक्ष ने बेटी की विदाई करने से इन्कार कर दिया और दुल्हन घर चली गई। मामला कोतवाली पहुंचा। इसके बाद सुबह से लेकर दोपहर तक दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच चली पंचायत में तय हुआ कि दुल्हन पक्ष ने शादी में जो दान दहेज दिया गया है वह मय खर्च के दूल्हा पक्ष वापस करे। उधर, महिला न्याय पाने के लिए कोतवाली में बैठी है।
विज्ञापन

उरई रोड स्थित आशीर्वाद होटल में रविवार सुबह दूल्हे का कलेवा चल रहा था। तभी एक महिला ने दूल्हे को चप्पलों से पीटते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। कस्बे के गोखले नगर निवासी प्रभुदयाल सोहाने के बेटे प्रभाकर गुप्ता की सगाई करीब दो माह पहले जनपद झांसी के थाना बरुआसागर क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। शादी 10 मई को थी और तय मुहूर्त में लड़की पक्ष अपने नाते-रिश्तेदारों के साथ कोंच आ गए।
10 मई की रात आशीर्वाद होटल कोंच में टीका, जयमाल, चढ़ावा, कन्यादान व भांवरें पड़ने के बाद रविवार सुबह करीब 9 बजे कलेवा की रस्म चल रही थी तभी नेहा प्रजापति नाम की एक महिला खुद को दूल्हा प्रभाकर की पहली पत्नी बताते हुए आ धमकी। उसके साथ बच्चा भी था, कुर्सी पर बैठे दूल्हे को चप्पलों से पीटते हुए उसने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि विवाह घर में प्रभाकर की बहनों व परिजनों ने उसे पागल महिला बताकर मारपीट की और विवाह घर से बाहर निकाल दिया ताकि दुल्हन पक्ष के लोगों को सच्चाई का पता न चल सके। दुल्हन पक्ष के लोगों ने जब नेहा से पूरी कहानी सुनी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई और उन्होंने बेटी की विदा करने से साफ इंकार कर दिया। परिजन तुरंत दुल्हन को विवाह घर से बाहर लेकर निकल लिए जबकि नेहा सीधे कोतवाली जा पहुंची।
उधर, दुल्हन पक्ष द्वारा बेटी की विदा करने से इंकार कर दिए जाने पर घंटों बिरादरी की पंचायत चली जिसमें तय हुआ कि दुल्हन पक्ष द्वारा जो दान दहेज दिया गया है वह मय खर्चे के वापस किया जाए, अब ये शादी नहीं होगी। उधर नेहा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। होटल में हंगामा कटने के बाद जब मामला कोतवाली पहुंचा, तो दूल्हे राजा आनन फानन में अपनी पोशाक उतारकर गुपचुप तरीके के होटल से निकल गाड़ी में बैठक भाग गया।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें