फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गैस कनेक्शन की केवाईसी के बहाने महिला से 10 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। गांधीनगर की किरन देवी के साथ गैस कनेक्शन की केवाईसी कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़ित महिला ने सीओ परमेश्वर प्रसाद से शिकायत की है।
विज्ञापन

किरन देवी ने बताया कि जुलाई 2025 में वह गैस एजेंसी में केवाईसी कराने गई थीं। वहां मोहल्ले के ही एक कर्मचारी ने बायोमीट्रिक मशीन पर उसका अंगूठा लगवाया। सर्वर न आने की बात कहकर उसने दोबारा घर आकर अंगूठा लगवाने की बात कही। कुछ दिन बाद कर्मचारी महिला के घर पहुंचा और फिर से बायोमीट्रिक के नाम पर अंगूठा लगवाकर चला गया।

31 दिसंबर को जब महिला बैंक में पासबुक की एंट्री कराने पहुंची तब उसे पता चला कि उसके खाते से 10 हजार रुपये निकालकर उस कर्मचारी ने अपने खाते में स्थानांतरित कर लिए हैं। महिला ने जब कर्मचारी और उसकी मां से इस संबंध में बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें