फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मां के साथ जा रही महिला को पति व ससुरालियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कस्बे में महिला को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने पीटा और धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


कस्बे के आजाद नगर निवासी साहिबा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पांच मार्च को वह मां के साथ परीक्षा देने के लिए अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसके पति और सास ने उसे रोक लिया और उसकी पिटाई कर दी। महिला के अनुसार घटना के दौरान उसने तुरंत यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इस पर पीआरवी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे उसकी मां के साथ परीक्षा देने के लिए रवाना कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि जब वह कोंच से बाहर ग्राम अंडा के पास पहुंची तो उसके देवर और कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने उसे धमकाते हुए जबरन घर वापस जाने के लिए दबाव बनाया और आगे जाने से मना कर दिया। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर महिला और उसकी मां को वहां से सुरक्षित निकलने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि इस घटना के बाद वह काफी डरी हुई है और उसे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका है। इसलिए उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें