फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्पीडब्रेकर आने पर महिला बाइक से गिरी, मौत

Mon, 10 Mar 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। अचानक स्पीडब्रेकर आने पर बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पति इलाज के लिए अस्पताल ला रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। वह पति के साथ औरैया के फफूंद में तेरहवीं में शामिल होने जा रही थी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी राजेश कुमार पत्नी मंजूलता (47) के साथ शनिवार को औरैया जिले के फफूंद में रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने के लिए बाइक से जा हे थे। जैसे ही बाइक काकोर बंबा के पास पहुंची तभी अचानक स्पीडब्रेकर आ जाने से राजेश बाइक को कंट्रोल नहीं कर सके। इससे पीछे बैठी मंजुलता उछलकर सड़क पर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी हालत बिगड़ने लगी। पति उन्हें लेकर उरई मेडिकल कालेज आ रहे थे, जहां रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि उनके तीन पुत्र अंकुर, आंशू व युवराज हैं। महिला की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें