फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से नाराज महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
घर के बाहर बैठे गमगीन परिजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कुठौंद। बेटे का जन्मदिन मायके में मनाने को लेकर पति से महिला का विवाद हो गया। नाराज महिला ने साड़ी से कमरे की छत पर लगे हुक से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला के मायके से परिजन भी आ गए हैं। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के बस्तेपुर निवासी भोला सिंह की 32 वर्षीय पत्नी कुंजा देवी अपने बेटे पीयूष का जन्मदिन मायके बरखेड़ा में मनाना चाहती थी। लेकिन भोला ने मना किया दिया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा भी हो गया और गुस्से में सोमवार दोपहर पति से नाराज होकर घर के कमरे में साड़ी से छत में लगे पंखे के हुक से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया।
परिजनों की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, भरत सिंह, महिला सिपाही सोनू व अन्नया शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि महिला के बेटे पीयूष का सोमवार को जन्मदिन था। कुंजा पति से बेटे का जन्मदिन मायके बरखेड़ा में मनाने की जिद कर रही थी। पति के मना करने से नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। मृतका की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। उसके तीन साल की बेटी कशिश भी है। सूचना पाकर कुंजा के पिता भागीरथ भी मौके पर आ गए हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

होली मनाने गांव आया था परिवार
भोला सिंह पत्नी कुंजा देवी व बेटा बेटी के साथ सूरत में रहकर मजदूरी करता था और होली में परिवार समेत घर आया था। भोला को क्या पता था कि छोटी सी जिद पूरी न होने पर पत्नी कुंजा ऐसा कदम उठा लेगी कि उसका जीवन भर का साथ छूट जाएगा। मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें