फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-लाटरी के माध्यम शराब व भांग ठेकों का हुआ आवंटन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आबकारी नीलामी के दौरान मौजूद डीएम मन्नान अख्तर एसपी सतीश कुमार व अन्य अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार की उपस्थिति में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अंग्रेजी शराब की दुकानों व भांग ठेकों की नीलामी ई-लाटरी के माध्यम से हुई। इसमें कुल 33 शराब दुकानों व 5 भांग ठेकों की नीलामी हुई। वहीं पांच शराब की दुकानों का आवंटन नहीं हुआ। जिनके लिए 26 मार्च को दोबारा नीलामी होगी।
विज्ञापन

सोमवार को एनआईसी प्रभारी कृष्ण मोहन ने ई-लाटरी के माध्यम से आवंटन प्रक्रिया को शुरू किया। जिसमें कुल 38 शराब व भांग ठेकों की नीलामी की गई। इसमें से 33 शराब की दुकानें व पांच भांग के ठेकों की नीलामी हुई। इसमें से पांच अंग्रेजी दुकान तुफैल पुरवा, कालपी, महेबा, भुआ कपासी आदि सहित पांच दुकानों का आवंटन फिलहाल नहीं हो सका है। जिलाधिकारी ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वह नियमानुसार दुकानों का संचालन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष दुकानों के आवंटन प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। आबकारी विभाग के डीओ केपी यादव ने बताया कि सभी विक्रेताओं को निर्देश दे दिए गए है कि वह आवंटन के बाद विभागीय प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें