फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पैर फिसलने से नाले में डूबा ग्रामीण, तलाश जारी

Sat, 14 Sep 2024 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। भैंस चराने गया व्यक्ति नाले में पैर फिसलने से डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के चलते बचाया नहीं जा सका। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के परवई गांव निवासी रूप सिंह दोहरे (48) शुक्रवार को भैंस चराने के लिए खेतों की तरफ गए थे। भैंसों को देखते वक्त नाले के किनारे खड़े होने से उसका पैर फिसल गया। जिससे वह उसमें गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें कूदकर बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने से उन्हें रुकना पड़ा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। वह खेती किसानी करता था। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि ग्रामीण की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें