कालपी। शेखपुर गुढ़ा गांव में सोमवार रात राजकुमार उर्फ मंगली (23) ने बीमारी से परेशान होकर जहर खा लिया। परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बड़े भाई संजय ने बताया कि राजकुमार की शादी नहीं हुई थी। उसे एक साल पहले टीबी की बीमारी हो गई थी। काफी इलाज कराने के बाद भी उसे आराम नहीं मिल रहा था। इससे वह परेशान रहता था। इलाज में घर का रुपया खर्च होते देख वह तनाव में आ गया और उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।