फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शोहदे से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 02 Apr 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़(जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर किशोरी घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। परिजनों की सूचना पर सीओ सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। किशोरी की मां का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला शोहदा उसकी बेटी को परेशान करता था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां अपनी दो बेटियों के साथ रहती हैं। पति दूसरे जिले में मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह मां अपनी दोनों बेटियों के साथ गेहूं की फसल काटने गई थीं। वहां से लौटकर आने के बाद 16 वर्षीय बड़ी बेटी अपने कमरे में गई और दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई।  परिजनों की सूचना पर सीओ राम सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
पूछताछ में मां ने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक उसकी पुत्री को आए दिन परेशान करता था। इधर वह ज्यादा परेशान थी। पूछने पर उसने कहा कि पड़ोसी बहुत परेशान करता है, झगड़ा न हो इसलिए नहीं बताया था।
विज्ञापन

किशोरी की मौत से बाबा, मां, बहन का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ राम सिंह का कहना है कि फोरेंसिक टीम द्वारा जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें