फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भूसे की बोरियों के बीच निकला सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। तहसील क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में शनिवार दोपहर पशुबाड़े में रखी भूसे की बोरियों के बीच सांप निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी शंकरिया चौहान के घर के बगल में पशुबाड़ा बना है। वहां भूसे की बोरियां रखी थीं। शनिवार दोपहर परिवार के सदस्य पशुओं को चारा-पानी देने के लिए पशुबाड़े में पहुंचे। भूसे की बोरियों से चारा निकालते समय अचानक उन्हें बीच में सांप दिखाई दिया। सांप देखते ही वहां अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने सावधानी से सांप का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें