फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, पाइप जले

विज्ञापन
झोपड़ी में आग लगने के बाद जला पड़ा सामान।
विज्ञापन
सिरसाकलार। शॉर्ट सर्किट से नलकूप से पास बनी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां रखे प्लास्टिक के पाइपों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में सुरेश कुमार शर्मा के निजी नलकूप पर शनिवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वहां बनी झोपड़ी आग की चपेट में आ गई। आग से 70 प्लास्टिक के पाइप व डेढ़ क्विंटल जीन, चारपाई, स्टार्टर आदि जल गई। लोगों ने आग पर काबू पाया। नलकूप स्वामी ने बताया कि उसका करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें