फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बकरी चराने गए चरवाहे की बिजली गिरने से मौत

Sat, 03 May 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बकरी चराने गए चरवाहे की बिजली गिरने से मौत हो गई। बूंदाबांदी होने के चलते महुआ के पेड़ के नीचे बैठ गया, तभी घटना हुई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान एक बकरी भी मर गई।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के चुर्खी गांव निवासी श्याम बाबू प्रजापति (60) प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी बकरी चराने गए थे। तभी अचानक आसमान पर बादल छा गए और बूंदाबांदी होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह पास में महुआ के पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी अचानक गड़गड़ाहट के साथ बिजली श्याम बाबू के ऊपर गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास में खड़ी एक बकरी की भी चपेट में आने से मौत हो गई।
आसपास मौजूद चरवाहों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुत्र शिव पूजन ने बताया कि मौसम खराब होने पर पिताजी को मां सुधा ने रोका भी था। लेकिन वह बोले कि गांव के बाहर ही बकरियां चराकर आ जाऊंगा। एसडीएम कालपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल को भेजा गया है। जल्द ही परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें