राष्ट्रीय जनगणना कार्य में गलत तरीके से ड्यूटी लगाने को लेकर खफा
लेखपालों ने मांग की है कि ड्यूटी क्षेत्रवार न लगी होने से उन्हें कार्य
करने में दिक्कतें आ रही हैं। उनकी ड्यूटी क्षेत्रवार लगाई जाए। इसके अलावा
अन्य और भी कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने 11 सूत्री मांग
पत्र एसडीएम संजय कुमार सिंह को दिया ।
शुक्रवार को उत्तरप्रदेश लेखपाल
संघ उप शाखा कोंच की बैठक तहसील सभागार में अध्यक्ष प्रेमनारायण मिश्रा की
अध्यक्षता व मंत्री कमलेशचंद्र के संचालन में हुई। कहा गया कि प्रतिमाह
वेतन का भुगतान अंतिम सप्ताह तक किया जाता है। इसका पहले सप्ताह में भुगतान
कराया जाए। राष्ट्रीय जनगणना में उनकी ड्यूटी क्षेत्रवार लगाई जाए जिससे
कार्य करने में असुविधा न
हो। प्रभारी राजस्व निरीक्षक कोंच कैलिया,
नदीगांव, पिरौना का चार माह का वेतन भुगतान किया जाए। यह भी मांग की कि
लेखपालों के बोनस का भुगतान कराया जाए, लेखपालों की जीपीएफ की पासबुकें
अध्यावधिक कराई जायें व अन्य तहसीलों से सर्विस बुकें मंगवा कर अध्यावधिक
कराई जाएं। इस दौरान प्रभाकर श्रीवास्तव, कृष्णपालसिंह, राजेंद्र वर्मा,
सुरेश
खरे, रामविहारी राठौर, मुलूप्रसाद, बालकृष्ण, प्रेमकिशोर, रमेशचंद्र,
कौशलराज, राजेश शर्मा, महेन्द्र निरंजन, रामसिंह, अशोक राजपूत, बाबूलाल,
रामकुमार, अशोककुमार, कालूराम, नरंद्र यादव, गिरिराज शर्मा, उदितनारायण
वोहरे, अजय शर्मा, निर्भय, पूर्वी तिवारी आदि मौजूद रहे।
भूख से न हो कोई मौत-एसडीएम
एसडीएम संजय कुमार ने लेखपालों की बैठक ली। इसमें उन्हें निर्देश दिए कि
इलाके में किसी भी व्यक्ति की भूख से मौत नहीं होनी चाहिए। इसमें यदि
लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। तहसील सभागार में एसडीएम संजय
कुमार सिंह की अध्यक्षता में लेखपालों की साप्ताहिक बैठक हुई जिसमें
उन्होंने निर्देश दिए कि बंटवारे के संबंध में समय से कुरे दाखिल करें।
जनगणना कार्य में भी तेजी लाने को निर्देशित किया। एसडीएम ने आय जाति
प्रमाण पत्रों में समय से रिपोर्टें लगाने, आवासों और तालाबों के पट्टे
आवंटित करने को कहा। उन्होंने कहा कि अपने अपने इलाकों में इस बात पर गौर
करें कि
भूख से कोई मौत न होने पाए। एसडीएम ने कहा कि 20 दिसंबर को बूथ
दिवस पर सभी बीएलओ अपने अपने बूथों पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मौजूद रह
कर मतदाता सूचियों में नये मतदाताओं को जोड़ने तथा अन्य संशोधन करने का
काम करें।