फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। सप्ताहभर पहले लहार मध्यप्रदेश से बाइक पर मां को लेकर आ रहे युवक की बाइक में कार पिकअप ने टक्कर मार दी थी। सोमवार को बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को वह मां सुनीता को मध्यप्रदेश के लहार से बाइक पर बैठाकर जालौन आ रहा था। छिरिया सलेमपुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कट के पास सामने से आए तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह व मां दोनों घायल हो गए। मां को अधिक चोटें आने पर उन्हें उरई से मेडिकल कॉलेज झांसी और हालत में सुधार न होने पर प्राइवेट झांसी के ही प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी पिकअप व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें