फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अपहरण व फिरौती मांगने में दो के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर से जुड़ा हुआ है। पीड़िता ने विपक्षियों पर पति का अपहरण कर दो लाख रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी महिला देवकुंवर ने कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें बताया कि उनके पति तुलाराम दो नवंबर को जगम्मनपुर से बस से घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे छिरिया सलेमपुर के बस स्टैंड पर वह उतरे तभी घात लगाए बैठे राकेश उर्फ करियल और मोंटू ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट व गालीगलौज की।
इस दौरान आरोपी कह रहे थे कि उनसे बस का किराया मांग रहा था। मारपीट के बाद दोनों पति को घसीटते हुए सफेद रंग की कार के पास ले गए और अपहरण कर लिया।
आरोप लगाया कि इसके बाद राकेश ने गांव के ही संतोष के मोबाइल फोन पर कॉल की और बताया कि उसने तुलाराम की पिटाई की है और अपहरण कर लिया है। अब वह जिंदा घर वापस नहीं आएगा। यदि वह दो लाख रुपये की फिरौती दे दे तो उसकी जान बच सकती है। इस मामले की शिकायत उसने कोतवाली पुलिस और एसपी के यहां भी की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली है।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें