फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नई सीवर लाइन के लिए पालिका को भेजा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। जवाहर नगर और पटेल नगर में लंबे समय से सड़कों पर उफनते सीवर चेंबर और नलों में आ रहे प्रदूषित पानी से स्थानीय लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में फैले सीवर के गंदे पानी से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभागों से शिकायत की गई लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया और जल संस्थान को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद जल संस्थान के जेई आलोक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने जेई को बताया कि सड़कों पर फैली सीवर की गंदगी से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है। गंदगी पैरों में लगकर घरों तक पहुंच जाती है और पूरे इलाके में बदबू फैली रहती है।
विज्ञापन




जेई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि इलाके के दो से तीन सीवर चेंबर पूरी तरह चोक हैं, जिसके चलते सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए मेन लाइन तक नई सीवर लाइन डाली जानी आवश्यक है। इसके लिए करीब 70 मीटर लंबी और एक से डेढ़ मीटर गहरी नई सीवर लाइन का प्रस्ताव तैयार कर नगर पालिका को भेजा जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें