फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पीपल की टहनी टूटकर किशोर पर गिरी, मौत

Mon, 18 Nov 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एट/उरई। पीपल की टहनी टूटकर किशोर के ऊपर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव निवासी संतोष चौधरी का 13 वर्षीय पुत्र कौशल रविवार को बच्चों के साथ पीपल के पेड़ के पास खेल रहा था। तभी पहले से लटकी टहनी टूटकर कौशल के ऊपर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने सिर में खून निकलता देख शोर मचाया तो आसपास के लोग व परिजन दौड़े। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पिता पिरौना बस स्टैंड पर पान की गुमटी चलाते हैं। उसकी मौत से मां सोनी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बिना पुलिस को सूचना दिए शव को लेकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें