फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पानी से भरे टब में नहा रही डेढ़ वर्ष की मासूम डूबी, मौत

Sun, 09 Feb 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
सारती की फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत: परिजन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। लापरवाही के चलते पानी भरे टब में नहा रही डेढ़ वर्ष की मासूम की डूबने से मौत हो गई। मां ने नहलाने के बाद उसे खेलने के लिए टब में छोड़ दिया था और वह बर्तन धोने लगी थी। मां ने जब उसे टब में अचेतावस्था में पड़ा देखा तो चीख पड़ी। परिजन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सौंधी मवई गांव निवासी सीताराम का पत्नी रीना डेढ़ वर्ष की बेटी सारती के साथ शनिवार सुबह घर पर थी। जबकि बड़ी बेटी काजल, आरती, बेटा कल्लू स्कूल गए थे। खाना बनाने के बाद वह छोटी बेटी सारती को घर में रखे पानी से भरे टब में बैठाकर नहलाने लगी। नहाने के बाद भी मासूम खेलने लगी तो रीना ने उसे पानी में छोड़ दिया और खाने के बर्तनों को धोने लगी।
इसी दौरान किसी समय सारती पानी के टब में डूबकर अचेत हो गई। रीना ने जब उसे पानी में अचेतावस्था में पड़ा देखा तो उसकी चीख निकल गई। वह परिजनों के साथ उसे सीएचसी ले गई। जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सीताराम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि परिजनों के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जरा सी लापरवाही में चली गई मासूम की जान
कदौरा। थाना क्षेत्र के सौंधी मवई गांव में मासूम की मौत से हर कोई दुखी है। परिजनों ने बताया कि सारती नटखट थी। नहाते समय वह रोती नहीं थी, बल्कि और नहाने की जिद करती थी। शनिवार को भी जब रीना उसे पानी के टब में बैठाकर नहलवा रही थी, नहाने के बाद जब वह उसे उठाने लगी तो वह जोर से रोने लगी। इस पर रीना ने उसे टब में अकेला छोड़ दिया तो वह हाथों से पानी में छप-छप करने लगी। इस पर रीना उसे वहीं छोड़कर बर्तन धोने लगी और मासूम की जान चली गई। मासूम की मौत से रीना का रो रोकर बुरा हाल है। वह बार बार कह रही है कि उसकी लापरवाही की वजह से उसकी मासूम की मौत हुई है। वह अपनी किस्मत को कोस रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें