फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक नंबर भरोसे का’ ने जीता भरोसा

Tue, 08 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
आई जोन कानपुर की पहल पर शएक नंबर भरोसे की पहल रंग ला रही है। वादकारी इस अनूठे प्रयोग से खासे प्रभावित है। घर बैठे एक काल या व्हाट्स एप पर मैसेज से वादकारियों को घर बैठे न्याय मिल रहा है। लोग इस व्यवस्था से खुश हैं क्योंकि तुरंत सुनवाई हो रही है।
विज्ञापन


बताते चलें कि आज भी पुलिस जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेती। कोई भी मामला हो जल्दी कार्रवाई तो दूर दर्ज तक नहीं करती है। जनता की इस समस्या को समझते हुए आई जोन आशुतोष पांडे ने आठ माह पहले अनूठी पहल की थी। उन्होंने कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, जालौन, झांसी व ललितपुर में लोगों को

त्वरित न्याय दिलाने के लिए ‘एक नंबर भरोसे का’ जारी किया था। ये प्रयोग खासा सफल रहा। जिले में करीब एक हजार लोग इसका फायदा उठा चुके हैं। न्याय पाने वाली शहर की मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी उषा सिंह ने भी इसी भरोसे के नंबर पर शिकायत की थी कि उसके एटीएम कार्ड का कोड पूछ कर करीब सवा लाख रुपये की खरीददारी कर ली गई। इस
विज्ञापन


पर आरोपी के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्जकर ली गई। आरोपी के तार माओवादियों से जुडे़ निकले और पुलिस उसका लोकेशन निकाल कर कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव करतलापुर व बावली निवासी दो पीड़ितों ने बेटी भगाने की शिकायत इसी नंबर पर की थी जिसके बाद थाना पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू की है। पीड़ितों ने बताया कि पहले पुलिस थाने के चक्कर लगाते लगाते थक जाते थे, लेकिन नई व्यवस्था से काफी राहत मिली है।

यू करें शिकायत--
‘एक नंबर भरोसे का’ पर शिकायत करनं के लिए 0512-231 0512 पर फोन करें। अगर आप व्हाट्स एप का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी शिकायत टाइप कर उसे इस नंबर पर सेंड करें -7704020202 या मैसेज भी कर सकते हैं। आपकी शिकायत का तत्काल शिकायत नंबर मिल जाएगा और संबंधित थाने को अवगत कराकर आपको भी बताया जाएगा कि आपकी शिकायत को कौन पुलिस अधिकारी देख रहा है। 24 घंटे के भीतर आपकी समस्या का निदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें