फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीमारी से परेशान समाचार पत्र वितरक तालाब में कूदा, मौत

Wed, 16 Apr 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बीमारी से तंग आकर समाचार पत्र वितरक ने तालाब में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव तालाब से निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। उनके घर से सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी महेशचंद्र साहू (64) समाचार पत्र वितरक थे। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। प्रतिदिन सुबह वह समाचार पत्र लेने के लिए वह बस स्टैंड आते और समाचार पत्र लेकर बांटने के लिए निकल जाते थे। प्रतिदिन की भांति सोमवार की रात वह खाना खाकर सोने के लिए कमरे में चले गए। रात करीब तीन बजे वह बाहर निकल गए।
परिजनों ने सोचा कि वह समाचार पत्र लेने के लिए गए होंगे। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो पत्नी लक्ष्मी ने बेटे मनोज को बताया। जिसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान परिजनों को उनके बिस्तर के पास से एक सुसाइड नोट मिला। बेटे मनोज ने बताया कि सुसाइड नोट में पिता ने लिखा है कि वह काफी समय से बीमार हैं और ठीक होने की उन्हें कोई उम्मीद नजर नहीं है। इसलिए वह मुरलीमनोहर तालाब में आत्महत्या करने के लिए जा रहे हैं। सुसाइड नोट मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल अजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुरलीमनोहर तालाब पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में उनकी तलाश कराई गई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया। सीओ ने बताया कि सुसाइड नोट के अनुसार वृद्ध ने बीमारी से तंग आकर अपनी जान दे दी है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है, जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें