फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैयार होगी नई विंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल के साथ साथ सीएचसी और पीएचसी में भी बेड बढ़ाए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में अस्पतालों में बेड की समस्या सामने आई थी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग और सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठे थे। अब समस्या दूर होनी शुरू हो गई है। जिला अस्पताल में 42 बेड की एक नई विंग का निर्माण किया जाना है। इसमें एक करोड़, 13 लाख 28 हजार रुपये खर्च किए जाने हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रेमप्रताप सिंह का कहना है कि यह काम कोविड 19 इमरजेंसी रेस्पांड एंड हेल्थ सिस्टम पैकेज (ईसीआरपी-2) के अंतर्गत किया जाना है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर सीएचसी, पीएचसी का चयन कर लिया गया है। जहां बेड बढ़ाने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में बढ़ेंगे 20-20 बेड
सीएचसी कालपी, कोंच, डकोर, रामपुरा, कदौरा, जालौन, माधौगढ़ और नदीगांव में बीस-बीस बेड बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए 32.27 लाख रुपये प्रति सीएचसी बजट निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार पीएचसी गोहन, सोमई, नावर, शेखपुर बुजुर्ग, गोवर्धनपुरा, आटा, ईंटों, गायर, सदूपुरा, न्यामतपुर, छिरिया सलेमपुर, कुठौंद, बाबई, पिंडारी, सिरसा दोगढ़ी पीएचसी में छह छह बेड बढ़ाए जाने हैं। इसके लिए प्रति पीएचसी 9 लाख 68 हजार रुपये प्रति पीएचसी बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें