फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गरीबी का गुस्सा मां ने मासूम पर उतारा... चार साल की बेटी की गमछे से गला कसकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा (उरई)। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में कलह इस कदर हावी हुई की एक मां ने आवेश में आकर अपनी ही ममता का गला घोंट दिया। बृहस्पतिवार रात को दंपती के बीच नोकझोंक के बाद मां ने अपनी चार साल की बेटी की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। इस वारदात को दस साल के बेटे ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव निवासी राजकुमार बृहस्पतिवार रात अपने दोनों बेटों उमंग (10) और मयंक के साथ चारपाई पर लेटे थे। पत्नी विनीता दूसरी चारपाई पर बेटी नैना (4) के साथ सो रही थीं। पति राजकुमार का आरोप है कि पत्नी दो दिन से मायके जाने की जिद कर रही थी। रात में इस बात को लेकर फिर कलह हुई। उसने अपनी गरीबी का हवाला देकर पत्नी को जाने से मना कर दिया था।

रात में जब पूरा परिवार सो गया, तभी विनीता ने नैना को चारपाई से उठाया और जमीन पर ले जाकर उसका गमछे से गला कस दिया। देर रात बिजली जाने पर राजकुमार की नींद खुली। उसने देखा बेटी जमीन पर बेसुध पड़ी है पास में ही विनीता बैठी थी। उसकी चीख सुनकर दोनों बेटे भी जाग गए। बेटे उमंग ने बताया कि उसने मां को नैना के गले से गमछा हटाते हुए देखा था और इसका वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ कालपी अवधेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में घरेलू कलह को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। विस्तृत जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें