फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हाईवे में खड़े ट्रक में घुसी मोपेड, युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 09 Mar 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। हाईवे किनारे खड़े ट्रक में मोपेड घुस गई। इससे उसमें सवार राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मृतक रिश्तेदारी में आयोजित शादी में शामिल होने अपने दोस्त के साथ उरई आ रहे थे। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरही गांव निवासी गुड्डू (38) अपने दोस्त और पड़ोसी तेजबाबू (45) के साथ शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने मोपेड से उरई आ रहे थे। जैसे ही वह आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड के पास पहुंचे तभी हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में मोपेड पीछे से घुस गई। इससे राजमिस्त्री गुड्डू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
जबकि साथी तेजबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज भिजवाते हुए गुड्डू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि गुड्डू राजमिस्त्री का काम करता था। उसके चार बच्चे हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें