फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छत पर काम कर रही वृद्धा को बंदर ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार दोपहर छत पर काम कर रही वृद्ध महिला पर बंदर ने हमला कर हाथ में काट लिया।
विज्ञापन


मोहल्ला जोशियाना निवासी भगवती देवी (60) मंगलवार दोपहर घर की छत पर कुछ काम कर रही थीं। इसी दौरान बंदरों का झुंड उनकी छत पर पहुंच गया। अचानक कई बंदरों को देखकर महिला डर गईं और कुछ देर तक छत से नीचे नहीं उतर सकीं। इसी दौरान एक बंदर उनके पास पहुंचा और हाथ में काट लिया। महिला के चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और किसी तरह बंदरों के झुंड को भगाया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन घायल भगवती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें