फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घरेलू कलह में मिस्त्री ने ट्रेन से कटकर जान दी

Wed, 24 Apr 2024 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घरेलू कलह के चलते घर से निकले युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। शाम को घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की पर सका कहीं पता नहीं चला। सोमवार की रात उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची उरई जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झांसी जिले के मोंठ थाना क्षेत्र के बमरौली आजाद नगर निवासी जगमोहन का 22 वर्षीय पुत्र विशाल उर्फ छोटू सोमवार की सुबह घर से निकल आया। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रात में उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। वह टाइल्स लगाने का कार्य करता था। रविवार को घर में विवाद के चलते वह घर से निकल गया था। उसकी मौत से मां सीमा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें