फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एसपी ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को सौंपी जांच रिपोर्ट

Tue, 23 Apr 2024 05:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। छुट्टी न मिलने से सिपाही की पत्नी व नवजात बच्ची की हुई मौत के मामले में पुलिस प्रशासन में खलबली मची हुई है। मामले में हुई जांच के बाद थाना स्तर पर हुई लापरवाही के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई के लिए आयोग को पत्र लिखा है। वहीं, घटना के बाद से सिपाहियों में घटना को लेकर काफी रोष है।
विज्ञापन


थाना रामपुरा में तैनात सिपाही विकास निर्मल पत्नी ज्योति का प्रसव कराने के लिए थाना प्रभारी रामपुरा अर्जुन सिंह को कई दोनों से छुट्टी के लिए आवेदन दे रहा था। लेकिन थाना प्रभारी ने उसकी एक न सुनी और उसे डांट फटकार कर आवेदन को खारिज कर दिया। शुक्रवार को उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई जिस पर वह थाना प्रभारी के पास पहुंचा और उसने पूरी बात बताई लेकिन फिर भी थाना प्रभारी का हृदय नहीं पसीजा और उन्होंने छुट्टी देने से मना कर दिया।
थोड़ी ही देर में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी व नवजात बच्ची की मौत हो गई। यह सुनकर सिपाही बिलखने लगा। उसने पूरी बात एसपी डॉ.ईरज राजा को बताई तो उन्होंने सिपाही की 30 दिनों की छुट्टी मंजूर कर दी। साथ ही नाराजगी व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी की जांच कराई। जांच में थाना प्रभारी अर्जुन सिंह दोषी पाए गए, इस पर उन्होंने चुनाव आयोग को घटना की रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन




पल भर में चूर हुआ खुशहाल परिवार का सपना

पति विकास व पत्नी ज्योति ने मिलकर एक खुशहाल परिवार की कल्पना की थी। दोनों का सपना था कि उनको एक पुत्री व एक पुत्र की प्राप्ति हो। जिसके बाद उनका खुशहाल परिवार पूरा हो। लेकिन, एसओ अर्जुन सिंहकी संवेधनहीनता के चलते उनका सपना पलभर में चूर-चूर हो गया। बताते हैं कि जब ज्योति अपने जीवन की बची हुई सांसें गिन रही थी, उस वक्त भी सिर्फ अपने पति विकास को ही पुकारे जा रही थी। धीरे-धीरे उसकी आवाज शांत हो गई।

थाना प्रभारी का मोबाइल बंद, अवकाश पर गए

घटना के बाद से थाना प्रभारी अर्जुन सिंह का मोबाइल बंद जा रहा है और वह अवकाश पर भी चले गए हैं। घटना के बाद से थाने के सिपाहियों में भी काफी रोष है। साथी सिपाही के साथ हुई घटना के बाद से दो दिन से सराफा बाजार में दिन वाली पिकेट भी नही लग रही है । दिन रात घूमने वाली कोबरा भी बाजार से नदरत दिखी। अन्य सिपाही भी अनमने मन से अपनी नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें