फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

Fri, 19 Sep 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बाइक सवार राजमिस्त्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह घर से पत्नी की बहन को छोड़ने उरई आया था। लौटते समय हादसा हो गया। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी आरिफ अली (28) बुधवार को अपनी पत्नी की बहन को छोड़ने उरई आया था। साली को छोड़ने के बाद देर शाम जब वह घर लौट रहा था। तो जैसे ही उसकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के कुसमी गांव के पास पहुंची कि किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक आरिफ राजमिस्त्री था। वह ही अपने पूरे परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी चार साल की बच्ची है। उसकी मौत से पत्नी समा सहित अन्य परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अंजन सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।


गोद ली मासूम को देखकर बिलख रहे परिजन
मृतक आरिफ अली को कोई संतान नहीं थी। इसलिए उसने अपने भाई अकबर की बेटी अनाया को चार साल पहले गोद लिया था। उसी का वह पालन पोषण कर रहा था। बुधवार को जैसे ही आरिफ की मौत की सूचना उसकी पत्नी समा को लगी तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी। उसकी गोद में बैठी मासूम को देख अन्य परिजन भी बिलख रहे थे। उनका कहना है कि उसी को देखकर तो आरिफ खुश रहता था। पिता को न पाकर वह भी बिलख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें