फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मायके आई विवाहिता ने फंदा लगाकर दे दी जान

Mon, 05 May 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। मायके आई विवाहिता ने घर के कमरे में लगे हुक से गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजन मजदूरी करने गए थे, जब वह लौटे तो बेटी को फंदे पर लटका देखा तो सन्न रह गए। वह बीस दिन पहले ही मायके आई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दहेलखंड निवासी सुखदेव निषाद की पुत्री आकांक्षा देवी (22) की शादी क्षेत्र के रायपुर मडैया गांव निवासी रामबिहारी निषाद के साथ 4 मार्च 2024 को हुई थी। उसके डेढ़ वर्ष का बेटा भी है। पति से विवाद के बाद बीस दिन पहले वह बेटे को लेकर मायके आ गई थी। रविवार को जब सभी लोग नर्सरी में मजदूरी करने गए थे, तभी आकांक्षा ने आत्महत्या कर ली।
पिता सुखदेव ने बताया कि उसके घर में दो दिन पहले तिलक समारोह था। जिसमें दामाद भी आया था। लेकिन कुछ दिन बाद शादी होने के चलते आकांक्षा ने जाने से मना कर दिया था। लेकिन वह आत्महत्या कर लेगी, ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। उन्होंने बताया कि पति पत्नी में फोन पर कुछ विवाद हुआ था, वजह पता नहीं है। थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें