उरई (जालौन)। घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची से पड़ोसी ने छेड़खानी कर दी। उसके शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार को सात वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक उसे अपने घर ले गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। मासूम के शोर मचाने पर आए लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। सीओ उमेश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।