एट। नहर में मगरमच्छ मिलने से खलबली मच गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पहुंची।
थाना क्षेत्र के जमरोही खुर्द गांव के पास निकली नहर में गुरुवार को मगरमच्छ मिलने से खलबली मच गई। जानकारी पर लोग वहां पहुंच गए और उसे पकड़ने का प्रयास करने लगे। तभी किसी ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिस पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया और बेतवा नदी में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उसे समय रहते नहीं पकड़ा जाता तो वह किसी के ऊपर हमला भी कर सकता था।