फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 10 हजार की रिश्वत लेता कानूनगो और उसका साथी दबोचा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को हदबंदी के नाम पर किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो और उसके साथी को पकड़ा है। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में अफरातफरी और तनाव का माहौल बन गया। कानूनगो 10 मिनट तक हंगामा करता रहा। टीम उसे अपने साथ एट ले गई, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐरी रमपुरा गांव निवासी अनिल राजपूत की करमेर मौजे में जमीन है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ बीघा जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने जमीन की हदबंदी के लिए तहसील में आवेदन किया था। पूरी फाइल तैयार होकर 30 अप्रैल को कानूनगो संदीप कुमार तिवारी के पास पहुंची थी। आरोप है कि इसके बाद कानूनगो ने काम कराने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की। बाद में सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ।
इसके बाद किसान अनिल ने मंगलवार को झांसी एंटी करप्शन टीम के इंचार्ज श्याम सिंह से मामले की शिकायत की थी। शिकायत के बाद टीम ने पूरे मामले की रैकी की और जाल बिछाने की योजना तैयार की। तय रणनीति के तहत शुक्रवार की सुबह एंटी करप्शन टीम के प्रभारी श्याम सिंह के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम दो वाहनों से तहसील पहुंची। सदस्य तहसील में किसान व अनजान के भेष में थे। टीम के सदस्य पहले से ही आसपास सामान्य लोगों की तरह घूमते रहे।
विज्ञापन

निर्धारित योजना के अनुसार किसान अनिल ने कानूनगो संदीप कुमार तिवारी को केमिकल लगे 10 हजार रुपये दिए। जैसे ही रुपये हाथ में लिए गए, टीम ने मौके पर दबिश देकर कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान कानूनगो ने रुपये साथी राजेंद्र उर्फ लंबरदार की ओर फेंक दिए, लेकिन टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
कार्रवाई के दौरान तहसील परिसर के बाहर माहौल अचानक गर्म हो गया। बताया गया कि 100 से अधिक लोग, जो कानूनगो के समर्थक बताए जा रहे हैं मौके पर पहुंच गए और टीम के साथ झड़प करने लगे। उन्होंने दोनों को छुड़ाने का प्रयास भी किया, जिससे कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
हालात को देखते हुए एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों को लेकर एट थाने पहुंची। वहां आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह को तहरीर सौंपी गई। इसके बाद टीम दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए झांसी लेकर रवाना हो गई। फिलहाल मामले में विभागीय और कानूनी जांच प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें