फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। अकबरपुर इटौरा गांव में बुधवार शाम कच्ची दीवार गिरने से वृद्धा मलबे में दब गई। चीख-पुकार सुन दौड़े परिजन उसे निकालकर सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा निवासी मिठाई लाल की पत्नी देवरती (65) बुधवार की शाम पशुबाड़े से उपले लेने गईं थीं। परिजनों ने बताया कि तभी कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। इससे वह मलबे में दब गईं। चीख सुन दौड़े परिजन उन्हें सीएचसी कालपी ले गए। उन्हें यहां मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि पति मिठाई लाल के पास पांच बीघा जमीन है। इसी से वह परिवार का भरण पोषण करता है। उनका एक बेटा सुनील है जो लंबे समय से बीमार चल रहा है। तहसीलदार कालपी अनुभव तिवारी ने बताया कि जानकारी हुई है। लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें