फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेढ़र के रूरा सिरसा गांव में बुधवार रात कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मलबे में दबकर मौत हो गई। गुरुवार सुबह जब मोहल्ले के लोग वहां से गुजरे तो उन्होंने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

रूरा सिरसा गांव निवासी सियाराम (65) खेती किसानी करते थे। बुधवार की रात वह खाना खाकर पशुबाड़े में सोने चले गए। रात में बारिश के चलते कच्ची दीवार उनके ऊपर गिर गई। इससे मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह जब लोगों ने मलबे में उन्हें दबा देखा तो परिजनों को सूचना दी। इस पर वह उन्हें सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी करते थे। उनके तीन बेटे हैं जो इंदौर में रहकर गोलगप्पे का का धंधा करते हैं। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि वृद्ध की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें