फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क पर सियार आने से बाइक टकराई, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कुदारी के पास रविवार रात सड़क पर अचानक आए सियार से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति को मामूली चोट आई। अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वह पति के साथ रिश्तेदारी में शामिल होकर लौट रही थी। दंपती हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी राकेश कुमार दोहरे पत्नी प्रियंका देवी (32) के साथ रविवार की शाम को जालौन स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रात में करीब 10 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुदारी के पास पहुंची कि अचानक से सड़क पर सियार आ गया। इससे राकेश संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सिर के बल गिरने से प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गईं। राकेश को भी चोट आई। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि महिला के तीन बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें