कोंच। अधिकारियों ने सूचना मिलने पर बाजार में छापा मारकर एक मार्केट के गोदाम में भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की है। अधिकारियों का कहना है कि पकड़ी गई अतिशबाजी के लाइसेंसधारक व दुकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
कस्बे के मोहल्ला लाजपत नगर स्थित बाजार में आतिशबाजी लाइसेंस धारक वीरेंद्र चौरसिया ने एक गोदाम किराये पर लेकर आतिशबाजी भर रखी थी। गुरुवार को अधिकारियों ने सूचना पाकर गोदम में छापा मारा तो वहां पर भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की है। एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि वीरेंद्र चौरसिया का अतिशबाजी का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। कोतवाल अरुण कुमार का कहना है कि मामले जांच पड़ताल की जा रही है, लाइसेंस धारक व दुकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।