फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक फोन पर करता था रोज अश्लील बात

Fri, 11 Oct 2024 03:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। फोन पर अश्लील बातें करना एक युवक को भारी पड़ गया। सास-बहू ने युवक को बीच सड़क पर थप्पड़ों व चप्पलों से पीटा। इसका वीडियो बना किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि युवक पिछले कई महीनों से उसे फोन कर परेशान कर रहा था। वह अश्लील बातें और कमेंट करता था। वह जब भी घर से निकलती तो युवक पीछा करने लगता।
युवक ने महिला का नंबर भी पता लगा लिया था। वह महिला को इतना फोन करता कि घर का काम करना तक मुश्किल हो गया। महिला को जब कुछ समझ नहीं आया तो उसने परेशान होकर यह बात अपनी सास को बताई।
विज्ञापन

दोनों ने युवक को मिलने के लिए बुलाया। फिर बीच सड़क पर उसकी चप्पल, लात-घूंसों और थप्पड़ों से पिटाई की। सास ने बताया कि उसने उसकी कोतवाली में भी शिकायत की जिस पर पुलिस ने युवक को समझा दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी युवक उसे परेशान कर रहा था।
इस वजह से परेशान होकर उसने युवक की पिटाई की है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।उ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें