फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सोमवती अमावस्या पर पंचनद संगम में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
फोटो-12-पंचनद संगम पर स्नान को पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रामपुरा। सोमवती अमावस्या के अवसर पर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पंचनद संगम पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यमुना, चंबल, सिंध, कुंवारी और पहूज नदियों के पवित्र संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें संगम तट पर देखने को मिलीं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने प्राचीन पीपल वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने बाबा साहब मुकुंद वन मंदिर में दर्शन कर प्रसाद अर्पित किया।
पंचनद का प्राकृतिक सौंदर्य भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। पांच नदियों के संगम से निर्मित विशाल जलराशि, रेतीले तट, हरियाली और पक्षियों की चहचहाहट ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। दिनभर दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने पंचनद क्षेत्र के संरक्षण और विकास की आवश्यकता पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें