फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रशिक्षण में शामिल होने जा रही समूह सखी को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
फोटो - 23 मृतका सरला देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार ससुर बहू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से लोगों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे झांसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे ससुर को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


डकोर कोतवाली क्षेत्र के बंधौली गांव निवासी जय किशन अपनी बहू सरला देवी (36) को शुक्रवार की सुबह बाइक से लेकर जालौन की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक जब शहर कोतवाली क्षेत्र के बोहदपुरा गांव के पास पहुंची कि कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार जय किशन व सरला देवी सड़क पर गिर गए। घायलों को लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सरला की हालत गंभीर देखते हुए उसे झांसी रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे। रास्ते में सरला न दम तोड़ दिया, जबकि जयकिशन के पैरों व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं। परिजनों ने बताया कि सरला देवी समूह में सखी थीं। उनके पति राजेश कुमार की दस वर्ष पहले हत्या कर दी गई थी। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। माता पिता की मौत से बच्चे अनाथ हो गए हैं। परिजनों ने बताया कि बोहदपुरा में समूह का दस दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा था। जिसमें शामिल होने वह अपने ससुर के साथ जा रहीं थीं। जय किशन का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वह हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक की तलाश कर रही है।

फोटो - 23 मृतका सरला देवी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें