फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सहेलियों संग मलंगा नाले में नहाने गई बालिका बही

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। डाढ़ी गांव के मलंगा नाले में सहेलियों के साथ नहाने गई बालिका गुरुवार को तेज बहाव में बह गई। सूचना के तीन घंटे तक गोताखोर नहीं पहुंचे। वहीं कई ग्रामीण नाले में कूद गए, लेकिन उसका पता नहीं चला। सीओ कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के डाढ़ी गांव निवासी दयासागर अहिरवार की पुत्री रुचि (12) गुरुवार की दोपहर चार सहेलियों के साथ मलंगा नाले में नहाने गई थी। वह तेज बहाव की ओर चली गई और पानी में बह गई। सहेलियों की रोने की आवाज सुनकर दौड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद व कोतवाल विजय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया।
गोताखोर तीन घंटे तक नहीं पहुंचे तो गांव के ही राहुल रायकवार, रहीश, मंटोले, छोटू व आशीष ने मलंगा नाले में छलांग लगा दी और बालिका को खोजने में लग गए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि गोताखोर आ गए हैं। बालिका को खोजने में लगे हैं, जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें