फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ताजिया देखकर लौट रही लड़की को दिया धक्का, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ताजिया देखकर लौट रही लड़की को धक्का देकर गिराने एवं उलाहना देने पर महिला ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शनिवार रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी चाइना पत्नी शरीफ ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात में ताजिया निकल रहा था। वह परिवार के साथ ताजिया देखने गई थी। वहां से रात करीब तीन बजे वह वापस घर बेटी चांदनी, पति शरीफ व रब्बन खां के साथ लौट रही थी। कटरा मोहल्ले में कबाड़ की दुकान के पास साहब नाका निवासी सोहिल व गफूर ने उनकी बेटी को धक्का मारकर गिरा दिया। उन्होंने विरोध किया तो सोहिल व गफूर के साथ इमरान व शाहरुख ने मारपीट शुरू कर दी। सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से उसे, उनकी बेटी व पति को पीट दिया। अन्य लोग वहां से निकले को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, दूसरे पक्ष से साहब नाका निवासी राबिया पत्नी रियाज ने पुलिस को बताया कि ताजिया देखकर वापस आते समय रब्बे, आफताब, रईस व सारिफ ने मारपीट कर दी। मारपीट में सभी को चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।जालौन कोतवाली के थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें