फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पोषण पोटली से मिला सेहत का तोहफा, हेल्दी बेबी बने आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यालय में हेल्दी बेबी स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर पोषण का संदेश दिया। सामान्य श्रेणी में चयनित बच्चों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, पांच सैम श्रेणी के बच्चों को स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पोषण पोटली वितरित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार यादव, नगर शिक्षा अधिकारी प्रीति राजपूत और स्वास्थ्य विभाग से निधि ने बच्चों और अभिभावकों का उत्साह बढ़ाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय और पौष्टिक खाद्य सामग्री से तैयार रेसिपी का प्रदर्शन भी किया। इसमें श्वेता शर्मा, राबिया, मंजूलता, ललिता, शशि, रेशमा, ज्योति, महारानी, जयकुमारी, ब्रह्मा, सुनीता, अर्चना, अफसर जहां, जुलेखा आदि ने भाग लिया। मुख्य सेविका पल्लवी, कनिष्ठ लिपिक शकील, पूजा राठौर बीसी और शिवकुमारी समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, लाभार्थी व उनके अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें