फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला, 100 अतिक्रमण हटाए गए

विज्ञापन
फोटो-32 अतिक्रमण हटाते अधिकारी।संवाद
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका और प्रशासन ने संयुक्त रूप से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत मौनी मंदिर से लेकर घंटाघर और जिला अस्पताल तक के मार्गों पर अवैध कब्जों को हटाया गया। प्रशासन ने कुल 100 अतिक्रमण हटाए और 20,400 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


नगर पालिका के कर निरीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि अभियान के दौरान कई लोगों के सामान भी जब्त किए गए। अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि यह अभियान अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ चेतावनी स्वरूप भी है। इस दौरान ईओ राम अचल कुरील ने चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति अवैध कब्जा करेगा तो उसके सामान को जब्त करने के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगेगा। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रशासन की मौजूदगी से अतिक्रमण हटाने का काम सुचारू रूप से हुआ। हालांकि, अभियान के दौरान कुछ जगहों पर लोगों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक और हल्की खलबली भी देखने को मिली।

नगर पालिका और प्रशासन का कहना है कि यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा ताकि शहर के मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण रोका जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और अवैध कब्जों से दूर रहें। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के अभियान शहर की साफ-सफाई, यातायात सुगमता और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें