फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजलीघर में आई खराबी, ढाई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। उपकेंद्र में आई खराबी के कारण सोमवार को नगर की बिजली आपूर्ति सुबह ढाई घंटे ठप रही। इसके बाद भी लुकाछिपी का खेल जारी रहा। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उरई मार्ग पर स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र में रखे 20 एमवीए के ट्रांसफार्मर से अचानक तेल का रिसाव होने लगा। केबल में गडबड़ी आ गई। उपकेंद्र में आई खराबी के कारण सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजलीघर के मुख्य ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण नगर के तीनों फीडर बंद करके उन्हें ठीक कराने का काम किया गया।
अवर अभियंता नवीन कुमार की निगरानी में बिजली कर्मचारी सामीर अली, सुरेश कुमार ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद नगर की बिजली आपूर्ति सुचारू कराई।
बिजली आपूर्ति बंद रहने से इस दौरान में नगर की जलापूर्ति भी बाधित रही। दोपहर साढ़े 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद भी लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इस कारण बिजली आने के बाद भी नगर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। अवर अभियंता ने बताया कि ट्रांसफार्मर में अचानक तेल का रिसाव के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान आ गया था, जिसे बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें