फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हाईटेंशन लाइन के करंट से किसान की मौत, तीन मजदूर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। संविदा लाइनमैन के साथ हाईटेंशन लाइन सही करा रहे किसान की मंगलवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। साथ काम करा रहे तीन मजदूर भी गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने तीनों मजदूरी को सीएचसी पहुंचाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पचीपुरा कलां निवासी किसान संजय सिंह पटेल (32) के खेत में नलकूप का कनेक्शन है। बिजली न आने से संजय ने मंगलवार की सुबह लाइनमैन सूरज सिंह को फोन कर बुला लिया। परिजनों ने बताया कि संविदा लाइनमैन मौके पर पहुंचे और जालौन पीटीडब्ल्यू फीडर का शटडाउन लिया। इसके बाद गांव में मजदूरी के लिए आए टीकमगढ़ निवासी कल्लू , भजन व भेड़ अनिल को बुला लिया। चारों लोग तार खिंचवाने लगे।
इसी दौरान ऊपर से निकला जालौन ग्रामीण फीडर लाइन का तार किसान और मजदूरों द्वारा पकड़े गए तार पर गिर गया। इससे उसमें हाईटेंशन लाइन का करंट उतर आया। तार खींच रहे संजय, कलू, भजन व अनिल करंट से झुलस गए और जमीन पर गिर पड़े। लाइनमैन सूरज पोल पर चढ़ा था। ग्रामीणों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। बताया कि संजय के एक बेटी है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइनमैन की लापरवाही से हादसा हुआ है। कोतवाल विजय कुमार पांडेय का कहना है कि मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






किसान की सूचना पर लाइनमैन लाइन सही करने गया था, उसी दौरान हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

रविंद्र कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें