फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शराब के नशे में युवक ने कुएं में कूदकर जान दी

Sun, 03 Aug 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। शराब के नशे में युवक ने गांव के कुएं में छलांग लगा दी। युवक को कुएं में कूदता देख अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को कुएं से बाहर निकलवाया। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुरौली गांव निवासी भारत सिंह (40) ने शनिवार को शराब के नशे में कुएं में छलांग लगा दी। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे बाहर निकलवाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि वह शराब का आदी था। इसके चलते आर्थिक तंगी से भी परेशान रहता था। बताया कि सात साल पहले उसकी पत्नी ने भी कुएं में कूदकर जान दे दी थी। वह अपनी मां के साथ गांव में रहता था। उसका एक बेटा भी है। जो अपने मामा के घर मध्य प्रदेश में रह रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले उसने हर हर महादेव का उद्घोष किया और छलांग लगा दी। सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें