उरई। नशे की हालत में युवक कुएं में कूद गया। एक बच्ची ने उसे कूदता देख ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर सीओ व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कांटा डालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के धमनी गांव निवासी रघुवीर राजपूत (40) शनिवार सुबह से ही शराब पीकर गांव में घूम रहे थे। शाम को वह गांव में स्थित कुएं में कूद गया। सूचना पर सीओ अर्चना सिंह, कोतवाल अरुण कुमार के साथ पहुंचीं और शव निकलवाने का प्रयास किया। लेकिन कुआं गहरा होने की वजह से कोई नहीं घुसा। इस पर करीब दो घंटे बाद कांटा डालकर उसके शव को निकला गया। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शराब का लती था। उसकी मौत से पत्नी, बेटी शिवानी, सुहानी, ज्योति व पुत्र शिवा रो-रोकर बेहाल हैं।