माधौगढ़। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गोपालपुरा पुल के पास खड़े 25 हजार के इनामी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस बरामद किया है।
कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी वारदात को अंजाम देने के लिए गोपालपुरा के पास खड़ा है। कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह, एसआई संदीप कुमार सिंह सिपाही संजय कुमार,नवल किशोर के साथ गोपालपुरा पुल के पास पहुंचे। पुलिस को देख इनामी भागने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछने पर उसने अपना नाम जमरोही कला निवासी प्रमोद कुमार बताया। तलाशी में उसके पास से पुलिस को एक तमंचा व कारतूस मिले हैं। कोतवाल का कहना है कि आरोपी पर माधौगढ़, गोहन, कुठौंद में गैंगस्टर, बीएनएस, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। (संवाद)