फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कथरी माता मंदिर पर प्रेमी-प्रेमिका ने रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। कथरी माता मंदिर पर बुधवार को प्रेमी-प्रेमिका ने परिजनों की मौजूदगी में विवाह रचा लिया। मामला थाने तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में लंबे समय तक चली बातचीत और समझौते के बाद सुलझ गया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती (18) ने थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया था कि उसका प्रेमी (20) दो वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। इसी बीच परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसकी तारीख भी निर्धारित हो गई थी। आरोप है कि प्रेमी ने वह शादी नहीं होने दी। इसके चलते पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।

तहरीर मिलने के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां काफी देर तक बातचीत चली। बाद में आपसी सहमति से समझौता हो गया। इसके बाद दोनों परिवारों की मौजूदगी में कथरी माता मंदिर पर युवक और युवती ने विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों हंसी खुशी से घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई थी। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला सुलझ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें