फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कैलिया में रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़गांव/कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के कैलिया बुजुर्ग गांव में बुधवार देर रात रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। भंडारे के दौरान हुई कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चल गए। इस दौरान दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बताया गया है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाई चंद्रपाल व इंद्रपाल तथा चंद्रपाल का पुत्र मोहित पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से शुभकांत गुर्जर भी चोटिल हुआ है। संघर्ष में एक घायल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उसके सिर में करीब 20 टांके लगाने पड़े। अन्य घायलों को भी हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवनीश पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी, जिसको लेकर यह घटना हुई है। फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें