फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित बड़गांव के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों का कहना है कि हादसा होने के बाद आधे घंटे तक वह तड़पता रहा, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक की मौत हो चुकी थी। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। एट थाना क्षेत्र के गिरथान गांव निवासी चंद्रकांत उर्फ चंचल पाठक (30) बुधवार की सुबह बाइक से उरई आया था। काम निपटाने के बाद वह लगभग दस बजे वह घर वापस जा रहा था। जैसे ही झांसी-कानपुर हाईवे स्थित बड़गांव के पास पहुंची कि किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन आधे तक कोई नहीं पहुंचा। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह अपने पिता की इकलौती संतान था। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसके एक बच्चा है। उसकी मौत से मां पुष्पा देवी, पत्नी अपर्णा पाठक सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि युवक की हादसे में मौत हुई है। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक की मौत हो चुकी थी, लेकिन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें